पंजाब में आम आदमी पार्टी ने किया इंडिया अलायंस से खुद को अलग !

नई दिल्ली। इंडिया अलायंस में कांग्रेस का खेल बिगड़ता हुआ दिख रहा है। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस ने अकेले सभी लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की बात कही तो उसके कुछ ही घंटे बाद पंजाब में आम आदमी पार्टी ने यही रास्ता अख्तियार किया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) राज्य की सभी 13 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब में हम कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं करेंगे, हमारा कांग्रेस के साथ कुछ भी नहीं है। गौरतलब है कि मान ने घोषणा की थी कि आप राज्य की सभी 13 लोकसभा सीटों पर स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ेगी और जीत हासिल करने का भरोसा जताया है, जिसमें चंडीगढ़ को शामिल करके 14 सीटों तक विस्तार की संभावना है।

साथ ही मान ने दिल्ली में कांग्रेस के साथ गठबंधन के लिए खुलेपन का भी संकेत दिया है। सूत्रों के हवाले से मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने पार्टी के अकेले आम चुनाव लड़ने के पंजाब इकाई के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। पिछले हफ्ते भी मान ने कहा था कि आप पंजाब में सभी 13 सीटें जीतेगी। हालांकि, राज्य में कांग्रेस भी आप से गठबंधन कर चुनाव में नहीं लड़ना चाहती है। दोनों दल पंजाब में आमने-सामने रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.