धर्मगुरू की हैवानियत का हुआ पदार्फाश

 

 

न्यूजीलैंड। न्यूजीलैंड में एक कल्ट यानि धार्मिक समूह के लीडर बनान धर्मगुरू के ऐसे कारनामों का खुलासा हुआ जिन्हें जानकर रूह कांप जाएगी। दिल दहला देने वाले अत्याचार करने वाले इस शख्स का नाम है होपफुल क्रिस्चियन। होपफुल महिलाओं के साथ हैविनयत की हद तक दुष्कर्म करता था। उन्हें कैद करके रखता था। वो महिलाओं को पुरुषों की तुलना में दोयम दर्जे का बताता था। बच्चों को तो और भी नीचा दर्जा देता था। कोई गलती होने पर वो लोगों को बांध कर पीटता था। कहता था अगर किसी लड़की ने शादी से पहले सैक्स किया तो उसे नर्क जाना होगा। वो छोटी बच्चियों की शादी उम्रदराज लोगों से जबरदस्ती करा देता था। मई में जब उसकी मौत प्रोस्टेट कैंसर से हुई तो उसके चंगुल में फंसी लड़कियों ने अपनी आपबीती दुनिया को सुनाना शुरू किया है। इन बातों का खुलासा तब हुआ जब इस कम्यूनिटी के कुछ पूर्व सदस्यों ने होपफुल के खिलाफ मामला दर्ज कराया। होपफुल की मौत के बाद एक महिला ने बताया है कि समुदाय में महिलाओं की जिंदगी नर्क थी। उन्हें धर्म के नाम पर प्रताड़ित किया जाता था। यवेते ओलसेन नाम की एक महिला ने आरोप लगाया – ‘वो हैवान था। जब मैं 19 साल की थी तब उसने तीन बार मेरा यौन शोषण किया। वो बहुत घिनौना आदमी था। ‘ होपफुल पर एक और लड़की ने आरोप लगाया है कि उसने थेरेपी के नाम पर उसके साथ दरिंदगी की हदें पार कर दीं। उसने उस लड़की के प्राइवेट पार्ट में लकड़ी पेनेट्रेट कर दी थी।
होपफुल ग्लोरियावेल नाम की एक धार्मिक संस्था चलाता था, जिसकी स्थापना उसने 1969 मे की थी। होपफुल मूल रूप से आॅस्ट्रेलिया का था और 1969 में न्यूजीलैंड आया था। ग्लोरियावेल समुदाय में आज भी 550 लोग रहते हैं। यहां महिलाओं को पुरुषों की दासी बनकर रहना पड़ता है। उन्हें अपना चेहरा ढके रहने के साथ कई कड़े नियम फॉलो करने पड़ते हैं। इसके अलावा यहां जबर्दस्ती शादी भी कराई जाती रही है। खुद होपफुल की पोती लिलिया ट्वारा ने बताया कि उसे बचपन से बरगलाया जाता रहा। उससे कहा जाता था कि अगर शादी से पहले सैक्स किया तो नर्क जाओगी। अगर गलती से भी खाने की कोई चीज चुरा ली तो हाथ काटने पड़ेंगे। इन चीजों से तंग आकर लिलिया समुदाय को छोड़कर भाग गईं थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.