जनता की समस्याओं को अनसुना करते हैं AAP विधायक, सोशल मीडिया पर ही दिखते हैं संजीव झा

नई दिल्ली।  दिल्ली के बुराड़ी क्षेत्र की जनता विधायक की नाकामियों के कारण बीते साल से परेशान है। हर गली खुदी पड़ी है और लोगों को पैदल तक चलने में दिक्कत आ रही है। कुछ समय अंतराल पर भले ही सोशल मीडिया पर आकर आम आदमी पार्टी के विधायक संजीव झा जल्द की सड़कें और गलियों के निर्माण की बात कहें, लेकिन सच्चाई यही है कि लोगों का पैदल चलना दूभर हो गया है। मेन 100 फुटा रोड हो अथवा क्षेत्र की सैकड़ों गलियां, हर जगह ठेकेदारों ने खुदाई कर दी, लेकिन काम कब हो रहा है, जनता को पता नहीं चलता।

बुराड़ी की जनता अपने क्षेत्र की समस्याओं से परेशान है, लेकिन जनता अपने विधायक संजीव झा से नहीं मिल सकती है। समय देकर भी विधायक नहीं मिलते हैं। हां, विधायक को जब जरूरत होती है और जहां वोट बैंक दिखती है, वहां सामाजिक आयोजनों में पहुंच जाते हैं।

क्षेत्र के लोग लंबे समय से सड़कों की बदहाली, सुबह-शाम लगने वाले जाम, जलभराव, कचरे की समस्या और गंदे पानी की आपूर्ति जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। इसके बावजूद, विधायक संजीव झा द्वारा इन समस्याओं के समाधान के लिए केवल और केवल वादे ही लोगों को मिलती है। वह भी सोशल मीडिया से।

भारतीय जनता पार्टी के झड़ौदा मंडल अध्यक्ष डॉ चन्दर प्रकाश धवन का कहना है कि हम लोगों ने कई बार जलबोर्ड के अधिकारियों से मुलाकात की। स्थानीय विधायक को सूचित किया, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। अब तो स्थिति यह हो गई है कि संत नगर के लेबर चौक से लेकर अपने घर तक पैदल आने में भी दिक्कत है। पूरी सड़क खोद दी गई है। लोग अपनी कार, मोटर साइकिल भी घर तक नहीं ला सकते हैं।

एक अन्य निवासी ने कहा, “हमारे इलाके की सड़कों की हालत बहुत खराब है। सड़कें खुदी होने से नालियां बंद हो गई हैं। बजबजाती नालियां, गंदे पानी में लोगों को पैदल चलने में दिक्कत है। सबसे अधिक दिक्कत सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों को होती है। बुजुर्गों को भी परेशानी हो रही है। हमने कई बार शिकायत की है, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला।“
है।

बुराड़ी के निवासियों का कहना है कि विधायक संजीव झा को जनता की समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए और उन्हें जल्द से जल्द समाधान के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। जनता की नाराजगी बढ़ती जा रही है, और वे अपने जनप्रतिनिधि से जवाबदेही की मांग कर रहे हैं। आपसी बातचीत में लोगों का कहना है कि पूरा हिसाब-किताब आने वाले विधानसभा चुनाव में हो जाएगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.