नई दिल्ली। दुनिया भर के लोग जहाँ COVID-19 महामारी से लड़ने के लिए एकजुट हुए हैं, एमाज़ॉन इंडिया और वर्ल्ड विज़न इंडिया सभी समुदायों के साथ एकजुट होकर खड़े हैं और महामारी फैलने के साथ-साथ सामने आने वाले सभी खतरों को कम करने में मदद कर रहे हैं। एमाज़ॉन इंडिया ने वर्ल्ड विज़न इंडिया को अपने एक एनजीओ भागीदार के रूप में सूचीबद्ध किया है और प्रायोजकों द्वारा योगदान की गई राशि के अतिरिक्त 10% अधिक राशि दान करेगा और कर्मचारी दान के साथ मिलान करेगा। दुनिया भर के लोग जहाँ COVID-19 महामारी से लड़ने के लिए एकजुट हो रहे हैं, एमाज़ॉन इंडिया इन चुनौतीपूर्ण समय के दौरान जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए 100 करोड़ रुपये जुटाने के लिए प्रतिबद्ध है।
वर्ल्ड विज़न इंडिया को मानव आपात स्थितियों और आपदाओं की प्रतिक्रिया देने का दीर्घ और पूर्ण अनुभव है। वर्ल्ड विज़न इंडिया को दिए गए सभी दान आईटी अधिनियम 1961 की धारा 80 जी के अधीन कर मुक्त हैं। एमाज़ॉन के माध्यम से दान देने की आखरी तारीख 15 अप्रैल 2020 को शाम के 6:00 बजे तक है।
लिंक: https://www.amazon.in/b?node=20740836031
जमा की गई राशि निम्नलिखित कार्यों के लिए व्यय की जाएगी:
COVID-19 के प्रसार को रोकने या धीमा करने के लिए निवारक उपायों को बढ़ावा देना और स्वच्छता उत्पादों को वितरित करना प्रत्यक्ष नकद हस्तांतरण के माध्यम से, खाद्य आपूर्ति और अन्य राहत सहायता प्रदान करके COVID-19 के संकट के प्रति संवेदनशील बच्चों और परिवारों की सहायता करना समाज का एक बड़ा वर्ग बेरोजगारी, आय का तत्काल नुकसान और जीवन निर्वाह के साधनों का नुकसान देख रहा है, क्योंकि ये परिवार दैनिक आय पर निर्भर होते हैं। मौजूदा आर्थिक मंदी, जो अब वायरस की वजह से और भी बुरी हो चुकी है और आवश्यक लॉकडाउन ने सभी क्षेत्रों को प्रभावित किया है। कृषि मजदूरों, घरेलू कामगारों और प्रवासी मजदूरों सहित अनौपचारिक अर्थव्यवस्था पर निर्भर करते अन्य लोगों की अब कोई कमाई नहीं हो रही है और उनकी आजीविका गंभीर खतरे में है।
वर्ल्ड विज़न इंडिया जमीनी स्तर पर बच्चों, परिवारों और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (मास्क, हैंड सैनिटाइज़र, साबुन और अन्य व्यक्तिगत स्वच्छता वस्तुएं) वितरित कर रहा है। प्रयास अब भी जारी है। जमीन पर काम कर रही टीमें भी रोकथाम की प्रथाओं को बढ़ावा दे रही हैं, आवश्यक स्वास्थ्य सलाह और मनोसामाजिक सहायता भी प्रदान कर रही हैं। वर्ल्ड विज़न इंडिया इस महामारी के समय में सबसे अधिक संकटग्रस्त समुदायों के हालात को जल्द से जल्द सुधारने के लिए विभिन्न एजेंसियों के साथ मिलकर काम कर रहा है।