CBSE के रिजल्ट जारी, एक बार फिर लड़कियों ने मारी बाजी

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। आज ही 12वीं कक्षा के भी परिणाम घोषित किए गए थे। इस साल, सीबीएसई कक्षा 10वीं का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 93.12 प्रतिशत है। सीबीएसई ने आधिकारिक वेबसाइटों – cbse.gov.in और results.cbse.gov.in पर सीबीएसई 10वीं परिणाम 2023 जारी किया।

आप इसी वेबसाइट पर जाकर परिणाम देख सकते हैं। 21 लाख से अधिक उम्मीदवार सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2023 का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है वहीं, 1.34 लाख छात्र कंपार्टमेंट श्रेणी में है। शुक्रवार को 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल कुल 87.33% विद्यार्थी पास हुए हैं। इनमें से 90.68% लड़कियां और 84.67% लड़के हैं। लड़कियां, लड़कों के मुकाबले इस बार 6.01% आगे रहीं।नोएडा के कैम्ब्रिज स्कूल की छात्रा कीर्ति शर्मा ने 93 फीसदी अंक हासिल किए हैं। वहीं, सीबीएसई 12वीं में गौतमबुद्धनगर का परिणाम 87.33 प्रतिशत रहा। जिले में 18476 छात्रों ने 12वीं की परीक्षा दी थी। 16136 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। नोएडा क्षेत्र का परिणाम 80.36 प्रतिशत रहा।

सीबीएसई की ओर से आधिकारिक तौर पर टॉपर्स की सूची जारी नहीं की जाती है और न ही कोई मेरिट लिस्ट जारी होती है। सीबीएसई ने इस संबंध में कारण बताते हुए अपनी रिजल्ट अधिसूचना में कहा कि छात्रों के बीच अस्वस्थ प्रतिस्पर्धा से बचने के लिए बोर्ड के पहले के निर्णय के अनुसार, कोई मेरिट सूची घोषित नहीं की जाएगी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आगे कहा कि इस संबंध में यह भी सूचित किया जाता है कि बोर्ड अपने छात्रों को प्रथम, द्वितीय या तृतीय श्रेणी प्रदान नहीं कर करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.