चित्रांगन चित्रगुप्त पूजा समिति (पंजी.) की नई कार्यकारिणी का गठन, आनंद दास ‘गौतम’ बने अध्यक्ष

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित प्रतिष्ठित संस्था चित्रांगन चित्रगुप्त पूजा समिति (पंजी.) की कार्यकारिणी समिति के द्विवार्षिक चुनाव (2025-2027) शनिवार को सम्पन्न हुए। चुनाव में आनन्द दास ‘गौतम’ अध्यक्ष, विद्यानंद दास उपाध्यक्ष (निर्विरोध), कुमार रंजीत महासचिव (निर्विरोध) और प्रवीण कर्ण कोषाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए।

अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में आनंद दास ‘गौतम’ को 32 में से 27 मत प्राप्त हुए। चुनाव की प्रक्रिया की निगरानी कर रहे निर्मल निराला एवं हिमांशु कर्णा ने परिणामों की जानकारी साझा की।

उल्लेखनीय है कि चित्रांगन चित्रगुप्त पूजा समिति की स्थापना वर्ष 2012 में हुई थी तथा वर्ष 2023 में यह संस्था सोसायटी रजिस्ट्रेशन एक्ट के अंतर्गत विधिवत रूप से पंजीकृत हुई।

निर्वाचित अध्यक्ष आनंद दास ‘गौतम’ ने सफल चुनाव संचालन के लिए चुनाव अधिकारियों का आभार प्रकट किया और कहा कि, “संस्था अपनी गौरवशाली परंपरा को बनाए रखते हुए सामाजिक और रचनात्मक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाती रहेगी।”

संस्था के निवर्तमान अध्यक्ष बी.एन. चौधरी ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं और आशा जताई कि संस्था आने वाले समय में चित्रांश समाज के सामाजिक व साहित्यिक विकास के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.