नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। इस साल टीचर्स डे के मौके पर Sony YAY! असली हीरो को सराहेगा। यानी हीरो के पीछे का हीरो। हमेशा भारत ने महान शिक्षकों को एक मुकाम पर पहुंचाया है। इसी सोच को अमीलीजामा पहनाया है Sony YAY! ने, जो हीरो के पीछे हीरो अभियान व्याप्क प्लैटफार्म देगा।
इस अभियान के तहत Sony YAY! उन गुरुओं को पहचानेगा जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में विश्व-स्तरीय व्यक्तियों को तैयार किया है। साथ ही नवोदित प्रतिभाओं को प्रोत्साहित कर रहे हैं। इसके पीछे Sony YAY! का लक्ष्य है बच्चों से उनके शिक्षकों के बंधन को मजबूत बनाना। है।
हीरोज के पीछे हीरो के पिछले संस्करणों में सानिया मिर्जा, टेरेंस लुईस, सुभाष घई, कैलाश सत्यार्थी, उस्ताद अमजद अली खान और उनके प्रयासों के लिए पहचाने जाने वाले कई दिग्गज मौजूद थे। उम्मीद है Sony YAY!का हीरोज बिहाइंड द हीरोज की तीसरा सीजन आपको पसंद आएगा।